Go Back
Aloo-Bhuna-recipe

आलू भुना रेसिपी| Aloo Bhuna recipe in hindi

Dhruti Lunagariya
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी आलू भुना फायदेमंद होता है। आलू कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी6, और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। आलू भुना में उपयोग किए जाने वाले मसाले जैसे हल्दी और जीरा एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
कुल मिलाकर, आलू भुना न केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, बल्कि यह भारतीय भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। इसे किसी भी भोजन के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है और यह हर अवसर के लिए एक आदर्श व्यंजन है। आलू भुना की सादगी, स्वाद और पोषण इसे हर किसी के लिए पसंदीदा बनाते हैं।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Course Dinner
Cuisine Indian
Servings 4 people
Calories 270 kcal

Ingredients
  

सामग्री

  • तेल – 2-3 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • करी पत्ता – 5-7 पत्ते
  • प्याज – 3-4 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 2 चम्मच
  • हरी मिर्च – 3-4 बारीक कटी हुई
  • दही – 1/2 कप
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर – 1 चम्मच
  • टमाटर – 2-3 मिक्सी में पेस्ट बना लें
  • गरम पानी – 500 ml
  • नमक – स्वाद अनुसार
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • कस्तूरी मेथी – 1 चम्मच
  • धनिया बारीक कटा हुआ – आवश्यकतानुसार
  • बटर – 2 चम्मच
  • शिमला मिर्च – 1/3 कप स्लाइस किया हुआ
  • उबले आलू – 4-5 छोटे-छोटे कटे हुए
  • चाट मसाला – 1 चम्मच

Instructions
 

आलू भुना सब्जी बनाने की विधि:

  • आप इस आलू भुजा की सब्जी को अपने घर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक अच्छा स तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए सबसे पहले एक हांडी या पैन को ले लीजिएगा। फिर उसमे 2-3 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमे 1 चम्मच जीरा को डालकर थोड़ा भून लें, साथ ही मे 5-7 करी पत्ता को डालकर उसे भी चटका लें।
  • जब आपका तड़का अच्छे से लग जाए तब आप इसमे प्याज को डालकर भून लीजिएगा। सबसे पहले 3-4 प्याज को लेकर उसे बारीक काट लीजिएगा। फिर उसे तड़के मे डालकर अच्छे से भून लीजिएगा। इसे तब तक भूनिएगा जब तक की आपका प्याज अच्छे से गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसे कम से कम धीमी आंच 7-8 मिनट के लिए भून लीजिएगा।
  • जब आपका प्याज लाइट ब्राउन हो जाए तब आप इसमे कुछ लहसुन और अदरक को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट, 3-4 बारीक कटी हुई हरी मिर्च को डालकर इसे भी 1-2 मिनट के लिए भून लीजिएगा। जब यह भून जाये तब आप गैस को धीमा कर दीजिएगा।
  • जब आपका अदरक और लहसुन का पेस्ट अच्छे से भून जाए तब आप इसमे मसालों को ऐड करने के लिए एक कटोरी मे 1/2 कप दही, 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच जीरा पाउडर को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। इससे आपका दही नही फटेगा।
  • अब आप इसे हांडी मे ऐड कर इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। इसे अब आप गैस को धीमा कर के तब तक भुनिएगा जब तक की मसालों मे से तेल अलग न हो जाए।
  • जब आपका मसाला अच्छे से भून जाए तब आप इसमे कुछ टमाटर को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले 2-3 टमाटर को ले लीजिएगा फिर उसे मिक्सी मे डालकर उसका पेस्ट बना लीजिएगा। फिर उसे मसालों मे ऐड कर अच्छे से मिला लीजिएगा। अब आप इसे कम से कम 5-7 मिनट के लिए अच्छे से पका लीजिएगा।
  • जब आपका टमाटर अच्छे से भून जाए तब आप इसमे कुछ पानी को डालकर इसका एक ग्रेवी बना लीजिएगा। जिसके लिए आप इन भुने हुए मसालों मे 500 ml गरम पानी को ऐड कर दीजिएगा और इसे अच्छे से मिला लीजिएगा। ताकि सभी चीजे आपस मे अच्छे से मिल जाए। इसे ढक कर आप इसे कम से कम 20 मिनट के लिए पका लीजिएगा। इसे एकदम धीमी आंच पे पकाइएगा।
  • जब यह अच्छे से से पक जाए तब आप इसमे स्वाद अनुसार नमक,1/2 चम्मच गरम मसाला, 1 चम्मच कस्तूरी मेथी और ढेर सारा कटा हुआ बारीक धनिया को डालकर अच्छे से मिला लीजिएगा। अब आपका मस्त ग्रेवी बनकर रेडी हो चुका है।
  • जब आपका ग्रेवी अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप इसमे तड़का लगाने के लिए दूसरे पैन मे तड़का को रेडी कर लीजिएय। जिसके लिए आप एक पैन को लेकर उसमे 2 चम्मच बटर को ऐड कर मेल्ट कर लें, तब आप इसमे 1/3 कप स्लाइस किया हुआ प्याज व शिमला मिर्च, 2-3 हरी मिर्च को डालकर तेज आंच पे इसे टॉस कर लीजिएगा। उसके बाद आप इसमे 4-5 छोटे-छोटे कटे हुए उबले आलू, और 1 चम्मच चाट मसाला को ऐड कर दीजिएगा। और इसे कम से कम 1 मिनट तक तेज आंच पे टॉस कर लीजिएगा।
  • फिर आप इसमे 2-3 चम्मच भुना हुआ मसाला, और जरूरत के अनुसार हल्का पानी को ऐड कर दीजिएगा। और इसे मिला कर कम से कम 2-3 मिनट के लिए पका लीजिएगा। और इसके लास्ट मे ताजा कटा हुआ धनिया को ऐड कर दीजिएगा। अब आपका आलू भुना बनकर रेडी हो चुका है।
  • अब आपका आलू भुना बनकर रेडी हो चुका है अब आप इसे एक प्लेट मे लगा कर रूमाली रोटी, पराठा पूरी के साथ सर्व कर सकते हैं। इसे आप नॉर्मल दाल-चावल के साथ भी इन्जॉय कर सकते हैं। इसे आप खाते ही आप नॉर्मल आलू के सब्जी को भूल जाने वाले हैं।

Video

Notes

  • मसालों को धीमी आंच पे ही भुनिएगा।
  • इसमे मसालों को भूनते हुए लगातार चलाते हुए भुनिएगा ताकि वह नीचे से न लगे।
  • उसके बाद आलू और मसाला को मिक्स कर दीजिएगा।
  • टमाटर को आप ढकने के बाद बीच-बीच मे चलाते हुए पकाइएगा।
Keyword Aloo Bhuna, Aloo Bhuna banane ka tarika, Aloo Bhuna banane ki vidhi, Aloo Bhuna in hindi, Aloo Bhuna kaise banate hain, Aloo Bhuna ke fayde, aloo bhuna masala, aloo bhuna masala recipe, aloo bhuna recipe, Aloo Bhuna recipe in hindi, dum aloo recipe in hindi, how make to Aloo Bhuna