Go Back
Dal-Palak-Recipe

दाल पालक रेसिपी| Dal Palak banane ki vidhi

Dhruti Lunagariya
दाल पालक का सेवन विभिन्न प्रकार के भारतीय रोटी, चावल, या पराठे के साथ किया जा सकता है। यह व्यंजन न केवल घर के रोजमर्रा के खाने में बल्कि विशेष अवसरों पर भी परोसा जाता है। इसकी सरलता और पौष्टिकता के कारण यह सभी उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय है। कुल मिलाकर, दाल पालक एक संपूर्ण और संतुलित आहार है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होता है। इसे नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करके आप अपने आहार को अधिक पोषक और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं।
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Course Dinner
Cuisine Indian
Servings 4 people
Calories 190 kcal

Ingredients
  

सामग्री

  • चना दाल – 1 कप
  • पानी – 1-1.5 कप दाल पकाने के लिए
  • तेज पत्ता – 2
  • दाल चीनी – 1 इंच
  • लौंग – 4-5
  • बड़ी इलायची – 1
  • तेल या घी – 1 चम्मच
  • पालक – 1 बड़ा बंच
  • हींग – 1/4 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
  • टमाटर – 2 बारीक कटे हुए
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • बेसन – 1/2 चम्मच
  • घी – 1 चम्मच तड़के के लिए
  • लहसुन – 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सूखी लाल मिर्च – 1
  • हरी मिर्च – 1

Instructions
 

पालक दाल की बनाने की विधि:

  • इस पालक दाल को बनाने के लिए सबसे पहले चने के दाल को अच्छे से साफ कर उसे प्रेसर कुकर मे पका लीजिएगा।
  • सबसे पहले आप 1 कप चने को ले लीजिएगा। फिर उसे अच्छे से साफ कर 1-2 घंटे के लिए पानी मे भिगो दीजिएगा। अब आप इस चने के दाल को पानी मे से निकालकर प्रेसर कुकर मे ऐड कर दीजिएगा। फिर आप इसमे 1-1.5 कप पानी को डाल दीजिएगा।
  • अब आप इसमे कुछ स्पेसल खड़े मसाले 2 तेज पत्ता, 1 इंच दाल चीनी, 4-5 लौंग, 1 बड़ी इलायची को डाल दीजिएगा। इसी के साथ आप इसमे 1 चम्मच तेल या घी को डालकर इसे ढककर कम से कम 2 सिटी लगा लीजिएगा।
  • अब जब तक आपका कुकर सिटी लगा रहा हो तब तक आप इस्ममे लगने वाले पालक को रेडी कर लीजिएगा।
  • आप 1 बड़ा बंच का पालक ले लीजिएगा। फिर इसे कई बार पानी से अच्छे से साफ कर लीजिएगा। ताकि इसमे से सारा गंदगी बाहर निकल जाए। अब आप इस पालक के बंच मे से थोड़ा-थोड़ा पालक को लेकर उसे चाकू की मदद से बारीक काट लीजिएगा।
  • जब तक आपका कुकर 2 सिटी दे चुका होगा तो उसे गैस से हटा कर एकदम ठंडा कर लीजिएगा।
  • जब आपका चने का दाल पककर रेडी हो जाए साथ ही मे पालक भी कटकर रेडी हो गया हो तब आप इसके लिए तड़के को लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन को गरम कर उसमे 1 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। फिर आप उसमे 1/4 चम्मच हिंग व 1 चम्मच जीरा को डालकर थोड़ा भून लीजिएगा।
  • जब आपका तड़का अच्छे से लग जाए और आपका जीरा भून जाए तब आप इसमे बारीक कटा हुआ 1 प्याज को डालकर पका लीजिएगा। इसे तब तक पकाइएगा जब तक की यह हल्का ब्राउन न होने लगे। प्याज को धीमी आंच पे कम से कम 4-5 मिनट के लिए पका लीजिएगा।
  • जब आपका प्याज पक कर सॉफ्ट हो जाए तब आप इसमे टमाटर को डालकर पका लीजिएगा। जिसके लिए प्याज के साथ ही आप इसमे 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट और 1-2 बारीक कटे हुए हरी मिर्च को भी ऐड कर कुछ देर पका लीजिएगा। उसके बाद आप इसमे बारीक कटा हुआ 2 टमाटर के साथ 1/2 चम्मच नमक को ऐड कर टमाटर को पका लीजिएगा।
  • जब आपका टमाटर और प्याज अच्छे से पक जाएँ तब आप इसमे कुछ खास मसालों को ऐड कर दीजिएगा।
  • आप इसमे 1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच बेशन को डालकर इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। इसमे बेशन को डालने से आपका दाल एकदम लसोड़ेदार बनेगी।
  • जब आपका मसाला अच्छे से पक जाएँ तब आप इसमे कटे हुए पालक को ऐड कर अच्छे से मिला दीजिएगा। फिर आप इसे ढक कर कम से कम 3-4 मिनट के लिए पका लीजिएगा। इसे तब तक पकाइएगा जब तक की पालक के ऊपर से थोड़ा-थोड़ा तेल न आने लगे।
  • जब आपका पालक अच्छे से पक जाए तब आप इसमे पके हुए चने के दाल को भी ऐड कर दीजिएगा। और इसे अच्छे से मिक्स कर दीजिएगा। और इसे थोड़ा उबाल लीजिएगा ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए।
  • जब आपका दाल अच्छे से रेडी हो जाए तब आप इसे बिना तड़का को लगाए भी सर्व कर सकते हैं। अगर आप इसके टेस्ट को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसमे घी के तड़का को लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप एक तड़के वाली कल्छे को ले लीजिएगा फिर आप उसमे 1 चम्मच घी को डालकर गरम कर लें। फिर आप उसमे 1 चम्मच जीरा और बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच लहसुन को ऐड कर थोड़ा भून लीजिएगा। फिर आप इसमे 1 सुखी लाल मिर्च व हरी मिर्च को डालका 20-30 सेकंड के लिए पका लीजिएगा। फिर आप इसे दाल के ऊपर फैला दीजिएगा। फिर आप इसे थोड़ी देर के लिए ढक दीजिएगा।
  • अब आपका पालक का दाल अच्छे से पककर रेडी हो चुका है। अब आप इसे चावल व रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। सच मानिए दोस्तों यह चावल के साथ काफी अच्छा लगता है जिसे मैं और मेरे घर वाले बहुत ही चाव से खाते हैं। इसे एक बार बनने के बाद पालक न खाने वाले भी इस दाल को बहुत ही चाव से खाने वाले हैं।

Video

Notes

  • आप पालक के जगह मेथी या चौराई भी दाल सकते हैं।
  • अगर आपको घी नही पसंद हैं तो आप इसे बिना तड़के के ही सर्व कर सकतेहैं।
  • आप चने के दाल के जगह अरहर के दाल का भी यूज कर सकते हैं।
  • दाल मे आप अपने ग्रेवी के अनुसार पानी को मिला दीजिएगा।
Keyword dal palak, dal palak banane ka tarika, dal palak banane ki vidhi, dal palak in hindi, dal palak kaise banaen, dal palak kaise banate hain, dal palak recipe, dal palak recipe hindi, dal palak recipes, how make dal palak, how make to dal palak, how to make dal palak recipe in hindi, palak dal recipe, palak dal recipe in hindi, recipe of dal palak in hindi