स्वादिष्ट ढोकला घर पर कैसे बनाएं । Delicious dhokla kaise banate hain
ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, आज बेसन ढोकला बनाते हैं|ढोकला स्टीम (steam) करके बनाया जाता है जिससे फैट की मात्रा ना के बराबर होती है। इसका स्वाद मीठा और नमकीन होता है, जो लोगों को बहुत पसंद आता। इसे आमतौर पर चटनी या हरी मिर्च के साथ परोसा जाता है। जिसे चाय के साथ नाश्ते के रूप में खाया जा सकता।बेसन का ढोकला खाने में बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं|आप छोटे बच्चों के लन्च टिफन में आप यह बेसन का ढोकला (Besan Dhokla) बना कर दे सकते हैं| तो आइए कुछ आसान तरीकों से स्वादिष्ट नाश्ता ढोकला बनाएं Simple Recipe of Dhokla in Hindi ।
एक बाउल में बेसन को छान लें। अब इसमें दही, नमक, हल्दी पाउडर, 1 चम्मच तेल और नींबू का रस डालकर 1 मिनट मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और स्मूथ बेटर बना ले (बेटर ना ज्यादा पतला या ना ज्यादा गाढ़ा हो) अब आधे घंटे के लिए बेटर को सेट होने के लिए साइड में रख दे।
बेटर सेट हो रहा है तब तक आगे की तैयारी करते हैं। पहले एक कटोरे में तेल लगाकर ग्रीस कर ले ताकि तले में ढोकला चिपके नहीं। अब एक कड़ाही में दो कटोरी पानी डाले और स्टैंड रख दें। अब हाई टू मीडियम आंच पर पानी को उबाल आने तक गर्म करें।
अब बेसन के बेटर को एक बार चम्मच से और घुमा ले। अब इस बेटर में बेकिंग सोडा डालें और एक छोटी चम्मच पानी डालकर बेटर को 1 मिनट घुमाए। अब आप देखेंगे कि बेटर फुल चुका है अब इसे तुरंत तेल से ग्रीस किए हुए बर्तन में डाले और कढ़ाई में स्टैंड पर इसे रख दें।
अब कढ़ाई के ऊपर ढक्कन ढक्कर 15-20 मिनट पकाएं। तय समय बाद खोलें और चाकू गड़ा कर चेक करें। यदि चाकू साफ निकले तब समझिए ढोकला अच्छी तरह बन चुका है, यदि बेटर चाकू पे चिपक रहा हो तो दो-तीन मिनट और पकाएं। अब बर्तन को बाहर निकाले और थोड़ा ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद चाकू से मीडियम टुकड़ों में ढोकले को काटे। ढोकला तैयार है अब तड़का लगाने के लिए तड़के वाली पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब राई, हरी मिर्च (लंबी कटी हुई), कड़ी पत्ते डालकर राई तड़कने तक भूनें। अब चीनी, 1 कप पानी डालकर चीनी घुलने तक पकाएं। अब इस तड़के को ढोकले के ऊपर डाले|
ढोकला को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और और ताज़ा धनिया और कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और अच्छी तरह से लाल चटनी या हरी चटनी के साथ परोसें और आनंद लें।
Video
Notes
अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा।
बैटर (Batter) की कंसिस्टेंसी गाढ़ी होनी चाहिए, लेकिन ज्यादा गाढ़ी या ज्यादा पतली नहीं होनी चाहिए।
जिस बर्तन में ढोकला स्टीम करने जा रहे हैं पहले उसकी तली में घी या तेल लगा ले जिससे ढोकला उसमें चिपके नहीं और स्टीम होने के बाद निकालने में आसानी हो।
अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा.
ढोकला को ज्यादा न पकाएं, नहीं तो यह Hard और सूखा हो जाएगा।
गैस प्लेम कम होने पर भी ढोकला पर्याप्त नहीं फूलेगा|
Keyword besan dhokla recipe in hindi, dhokla kaise banate hain, dhokla kaise banate hain bataiye, dhokla kaise banate hain besan ka, dhokla kaise banate hain ghar per, dhokla kaise banate hain hindi mein, dhokla kaise banta hai, dhokla recipe in hindi, simple dhokla kaise banate hain, Simple Recipe of Dhokla in Hindi, गुजराती ढोकला रेसिपी, ढोकला बनाने की रेसिपी हिंदी में, बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि, बेसन का ढोकला बनाने की विधि, बेसन ढोकला रेसिपी