नॉन पिज्जा रोटी को बनाने के लिए एक बड़े बर्तन मे 1/2 कप दूध को डाल दीजिएगा और साथ ही मे इसमे 1/2 कप दही, 2 चम्मच रिफाईं तेल, 2 चम्मच मिल्क पाउडर, 1 चम्मच शक्कर , 1/2 चम्मच नमक को डालकर इसे अच्छे तरीके से मिक्स कर लीजिएगा।
अब आप इसमे थोड़ा ओरीगेनो को डाल दीजिएगा ताकी इसमे एक युनीक फ्लेवर आ जाए। फिर आप इसमे 1 पैकेट इनो को डाल दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से मिला लीजिएगा। ताकि इनो मिक्सर मे अच्छे से ऐक्टिव हो जाए।
जब आपका मिक्सर अच्छे से रेडी हो जाए तब आप डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप दूध, दही के मिक्सर मे 2 कप गेहूं के आटे को ऐड कर दीजिएगा साथ ही मे आप इसमे थोड़े पानी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे रोटी के डो की तरह रेडी कर लीजिएगा। और इसे ढक कर 20 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा।
अब जब तक आपका आटा रेस्ट कर रहा हो तब तक आप इसमे लगने वाले स्टफिंग को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक पैन को लेकर उसे अच्छे से गरम कर लें। फिर आप इसमे 2 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाए तब आप इसमे बारीक कटी हुई 4-5 लहसुन की कलियो को डालकर इसे ब्राउन होने तक पका लीजिएगा।
जब लहसुन अच्छे से पक जाए तब आप इसमे बारीक कटी हुई 1 से डेढ़ कप मिक्स सब्जियां जैसे गाजर, शिमला ,मिर्च, प्याज, पत्ता गोभी इत्यादि को ऐड कर दीजिएगा। इन्ही सब्जियों के साथ आप इसमे थोड़ा नमक को भी ऐड कर पका लीजिएगा। इसे तब तक ही पकाइएगा जब तक की सभी सब्जियां अच्छे से सॉफ्ट न हो जाएँ। इसे ज्यादा मत पकाइएगा।
जब आपका सभी सब्जियां अच्छे से पक कर रेडी हो जाएँ तब आप इसमे लगने वाली पिज्जा सॉस को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप एक कटोरी मे 2 चम्मच टोमॅटो केचप के साथ इसमे 2 चम्मच सेजवान चटनी और 1/2 चम्मच ओरीगेनो को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से मिला दीजिएगा। जिससे आपका पिज्जा सॉस बनकर रेडी हो जाएगा।
अब जब आपका सभी सब्जियां और सॉस बनकर रेडी हो चुका है तब आप रेस्ट पे रखे हुए आटे से रोटियाँ बना लीजिएगा। जिसके लिए
आप सबसे पहले डो से थोड़े-थोड़े डो को लेकर उससे सभी डो का अच्छा स लोई बना लीजिएगा। फिर आप इसे बेलने से पहले चौकी पे कुछ कलौजी और पुदीने के पत्तों को रख कर उसपर एक-एक लोई को हाथों से अच्छे से दबा दीजिएगा। ताकि सभी अजवाइन और पुदीना आटे मे अच्छे से चिपक जाए।
फिर आप एक-एक लोई को लेकर उसे रोटी की तरह बेल लीजिएगा। इस रोटी को चिपकने से बचाने के लिए आप सूखे आटे की मदद ले सकते हैं। इस रोटी को ज्यादा मोटा मत बनाइएगा।
जब आपका रोटी अच्छे से बनकर रेडी हो जाए तब आप रोटी को फैला कर उसमे स्टफिंग को भी फिल कर दीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले रोटी के उस साइड को नीचे कर दें जीस साइड मे अजवाइन लगा हो। फिर आप रोटी के ऊपर पिज्जा सॉस को लगा दीजिएगा। अब उसके ऊपर मोजरेला चीज को ऐड कर दीजिएगा, साथ ही मे 2-3 चम्मच सब्जी (स्टफिंग) को ऐड कर अच्छे से फैला दीजिएगा। अब आप इस रोटी को अच्छे से त्रिभुज आकार मे फोल्ड कर दीजिएगा। ऐसे ही सभी रोटी फिल कर रेडी कर लीजिएगा।
अब जब आपका सभी पिज्जा बनकर रेडी हो जाए तब आप इसे पका लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले इसे पकाने से पहले पिज्जा के सभी जोड़ों पे पानी लगा दीजिएगा। फिर आप एक कपड़ों का गद्दा ले लीजिएगा।
अब आप एक तवे को अच्छे से गरम कर उसपे 2-3 पिज़्जे को चिपका दीजिएगा। और इसे कुछ देर पका लीजिएगा, इसे कुछ सेकंड पकने के बाद आप इस तवे को उल्टा कर पिज्जा को आंच पे पका लीजिएगा। इसे कम से कम 5-6 मिनट के लिए पका लीजिएगा। ऐसे ही बाकी के पिज़्जे को भी रेडी कर लीजिएगा।
अब आपका नॉन पिज्जा रोटी बनकर रेडी हो चुका है। जिसे आपने बिना हवन के ही बना लिया, जो देखने और खाने मे नॉन से कहीं भी कम नही लगेगा। अब आप इसके ऊपर देशी घी को लगा कर सर्व कर सकते है। जिसे बच्चे तेजी से खत्म करने वाले हैं। जिसे खाते ही आपके बच्चे बाजार के बर्गर, पिज्जा को भूल इसी नाश्ते को बार-बार आपसे बनवाने वाले हैं।