Garlic Paratha banane ki vidhi | काफी सरल चिली गार्लिक पराठा
Dhruti Lunagariya
गरलिक पराठा को आमतौर पर दही, अचार, या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसा जाता है। इसे नाश्ते, दोपहर के भोजन, या रात के खाने में खाया जा सकता है। यह पराठा विशेष रूप से उन दिनों में अच्छा विकल्प होता है जब कुछ तीखा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। इसे बनाना भी काफी सरल है और इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है, जो इसे एक व्यस्त दिन के लिए एक आदर्श भोजन बनाता है। गरलिक पराठा भारतीय भोजन के प्रेमियों के बीच एक प्रिय व्यंजन है, जो स्वाद और स्वास्थ्य दोनों को एक साथ लाता है। यह पराठा न केवल लहसुन के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है बल्कि इसे खाने वाले को संतोष और आनंद का अनुभव भी कराता है। इसके अनूठे स्वाद और स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण, गरलिक पराठा भारतीय रसोई में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं।
Prep Time 20 minutes mins
Cook Time 20 minutes mins
Total Time 40 minutes mins
Course Breakfast, Dinner
Cuisine Indian
Servings 5 people
Calories 310 kcal
चिली गार्लिक पराठा बनाने के लिए सामग्री –
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1/2 चम्मच नमक
- 1 चम्मच तेल
- 1/3 कप पानी आवश्यकता अनुसार
- 1/2 कप चीज़ स्लाइस में कटी हुई
- 2-3 चम्मच ग्रेटेड गार्लिक
- 1-2 चम्मच चिली फ्लेक्स
- 2-3 चम्मच बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती
- सूखा आटा रोल करने के लिए
- तेल पराठे पकाने के लिए
चिली गार्लिक पराठा बनाने की विधि:
चिली गार्लिक पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आप इसका एक बढ़िया डो को रेडी कर लीजिएगा। जिससे की आपका पराठा सही से बन सके। इस डो को रेडी करने के लिए पहले आप एक बड़े बर्तन मे 1 कप गेहूं का आटा, 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच तेल को डालकर इसे अपने हाथों से अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। फिर आप इसमे 1/3 कप पानी को ऐड कर इसे अच्छे से गूँथते हुए इसका एक बढ़िया डो बना लीजिएगा। अब आप इसे ढक कर कम से कम 6-7 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा ताकि आपका आटा अच्छे से सेट हो जाए.
जब आपका आटा अच्छे से गूँथ जाएँ और उसका एक पेरफेक्ट डो बनकर रेडी हो जाए तब आप थोड़े-थोड़े डो को लेकर उसे रोल कर लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक चकला और बेलन को ले लीजिएगा। फिर आप चकले पे थोड़ा सूखा आटा को छिड़क दीजिएगा जिससे की डो चकले पे चिपके न। अब आप थोड़े-थोड़े डो (आप यहाँ इस डो से केवल 2-3 ही पराठा बनाइएगा जिसके लिए आप रोटी के लोई से ज्यादा आटा का लोई लीजिएगा) को लेकर उसे चकले पे अच्छे से रोल कर लीजिएगा। आपका रोल ज्यादा मोटा और न ही ज्यादा पतला होना चाहिए।
जब आपका डो एक साइड से अच्छे रोल हो गया हो और वह मोटा ही हो तभी आप इसमे चीज, गार्लिक, चिली को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए सबसे पहले आप रोल के बीचों बीच एक चीज की पतली स्लाइस को रख दीजिएगा। फिर इसके ऊपर आप थोड़े से ग्रेड किया हुआ गार्लिक और थोड़े से चिली फ्लेक्स को फैला दीजिएगा। इसी के साथ अगर हो सके तो आप थोड़े बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती को भी डालकर फैला दीजिएगा।
जब आपका गार्लिक, चीज और चिली सभी चीजें रोल के बीचों बीच अच्छे से सेट हो जाएँ तब आप रोल को साइड बाइ साइड से फोल्ड कर दीजिएगा। जिसके लिए पहले आप रोल के लेफ्ट और राइट साइड को फोल्ड कर थोड़ा दबा दीजिएगा। फिर आप इस रोल के ऊपर और नीचे वाले हिस्से को फोल्ड कर दबा दीजिएगा।
जब आपका रोल अच्छे से फोल्ड हो जाए तब आप इसके ऊपर थोड़े सूखे हुए आटे को छिड़क कर इसे उल्टा कर के फिर से बेल लीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से दोनों साइड से उलट-पलट के बेल लीजिएगा। जिससे आपका पराठा बनकर रेडी हो जाएगा.
जब आपका गार्लिक और चिली का पराठा बनकर रेडी हो जाए तब आप इसे अच्छे से पका लीजिएगा। जिसके लिए पहले आप एक पैन को अच्छे से गरम कर लें फिर आप पराठे को पैन मे डालकर दोनों साइड से अच्छे से हल्का हल्का सेक लें। जब दोनों साइड अच्छे से हल्का-हल्का सेक जाए तब आप इसके ऊपर थोड़े तेल को डाल दीजिएगा। अब आप इसे दोनों साइड से उलट-पलट कर जब तक पकाइएगा जब तक की यह ब्राउन होकर फूल न जाए।
जब आपका पराठा अच्छे से फूल जाए और ब्राउन हो जाए तब इसका मतलब की आपका पराठा बनकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे किसी सब्जी, या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। जो की नॉर्मल पराठे से कई गुना टेस्टी लगतीहै। इस पराठे को आप बच्चों या बड़ों को लंच बॉक्स मे भी दे सकती हैं। जिससे उनका लंच बॉक्स खाली नही आने वाला है।
- आप इस पराठे के लोई को नॉर्मल लोई से ज्यादा लीजिएगा क्योंकि आपका यह पराठा थोड़ा मोटा होने वाला है।
- इसे पैन पे घी या तेल दोनों के साथ सेक सकते हैं।
- आटे मे आप एकदम हल्का ही नमक को ऐड कीजिएगा।
Keyword garlic lachha paratha, garlic paratha, garlic paratha banane ka tarika, garlic paratha banane ki vidhi, garlic paratha in hindi, garlic paratha kaise banaen, garlic paratha kaise banate hain, garlic paratha ke fayde, garlic paratha recipe, garlic paratha recipe in hindi