Go Back
Masala-Tomato-Upma-recipe

Masala Tomato Upma recipe in hindi| मसालेदार टोमैटो उपमा बनाने की विधि

Dhruti Lunagariya
अगर आप अपने नाश्ते के लिए कुछ नया बनाना चाहते है तो यह टमाटर उपमा जरूर बनाए। टमाटर डालने से इस उपमे का स्वाद और भी बढ़ जाता है और क्यूंकि यह बनाने में भी आसान है, आप इसे अपनी व्यस्त सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते है| टमाटर उपमा को नारियल की चटनी और फ़िल्टर कॉफी के साथ सुबह के नाश्ते के लिए परोसे। 
अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो तो, आप यह भी नाश्ते के लिए बना सकते है 
5 from 1 vote
Prep Time 10 minutes
Cook Time 10 minutes
Total Time 20 minutes
Course Breakfast
Cuisine Indian
Servings 4 people
Calories 210 kcal

Ingredients
  

मसालेदार टोमैटो उपमा के लिए आवश्यक सामग्री:

  • सूजी – 1 कप
  • घी – 2-3 चम्मच
  • तेल – 2 चम्मच
  • जीरा – 1 चम्मच
  • चने की दाल – 1-2 चम्मच
  • उरद दाल – 1 टेबल स्पून
  • कड़ी पत्ता – 1 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 इंच बारीक कटी हुई
  • प्याज – 1 बड़ा पतले स्लाइस में कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • टमाटर – 2-3 मिक्सी में पीसकर सूप तैयार करें
  • काजू – 8-10
  • मूंगफली – 1/2 कप
  • चीनी – 1/2 चम्मच
  • पानी – 3 कप
  • नींबू का रस – थोड़ा सा
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • पुदीना – बारीक कटा हुआ

Instructions
 

टोमैटो उपमा रेसिपी बनाने की विधि:

  • एक कढ़ाई को गरम कर उसमे 2-3 चम्मच घी को डालकर अच्छे से गरम कर लें। फिर आप उसमे 1 कप रावा को डालकर उसे अच्छे से भून लें। इसे तब तक तक भुने जब तक की रावा मे से उसकी नमी खत्म न हो जाए और रावा एक दम फ्रेश न हो जाए साथ ही मे रावा पे घी की एक कोटिंग आ जाए।
  • अब आप इसमे लगने वाले सब्जियों को कट करके रेडी कर लीजिएगा। जिसमे उसमे लगने वाले 1 बड़े प्याज को अच्छे से पतले-पतले स्लाईड मे काट लीजिएगा। साथ ही मे 1 इंच अदरक, और 2-3 हरी मिर्च को बारीक काट लीजिएगा।
  • अब आप टोमैटो उपमा बनाने के लिए सबसे पहले उसमे अच्छे से तड़का लगा लीजिएगा। जिसके लिए आप
  • सबसे पहले एक कढ़ाई को गरम कर उसमे 2 चम्मच घी और 2 चम्मच तेल को डालकर गरम कर लें। फिर आप उसमे 1 चम्मच जीरा और 1-2 चम्मच चने के दाल को डालकर अच्छे से भून लें।
  • अब आप इन सभी के साथ ही 1 टेबल स्पून उरद दाल को डालकर इसे भी भून लें और साथ ही कड़ी पत्ता को डालकर भी भून लें।
  • अब जब सभी दालें अच्छी सी भून जाए तब आप इसमे लगने वाली सब्जियों को ऐड कर दीजिएगा। जिसमे
  • आप सबसे पहले कटी हुई हरी मिर्च, अदरक को डालकर थोड़ा भून लें।
  • उसके बाद आप इसमे सभी कटी हुई प्याज को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से भून लें। इसे ज्यादा ब्राउन होने तक न भुने।
  • जब आपका प्याज और मसाले भून जाए तब आप इसमे लगने वाली सबसे खास चीज यानि टमाटर के सूप को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए
  • आप सबसे पहले इसमे लगने वाली टमाटर सूप को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप 2-3 टमाटर को लेकर मिक्सी मे अच्छे से पीस लीजिएगा। आप टमाटर के मात्रा को इतना ले की उससे कम से कम 1कप सूप बन जाए।
  • अब आप इस 1 कप टमाटर के सूप को प्याज के साथ ही ऐड कर दीजिएगा। और अच्छे से चला दीजिएगा। और गैस को धीमा करके उसे पकने दें।
  • अब आप इसमे फ्लेवर लाने के लिए काजू और मूंगफली को भून लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे एक अलग कढ़ाई मे 2-3 चम्मच घी को डालकर उसमे 1/2 कप मूंगफली को डालकर कुछ देर भून लें। जब मूंगफली 90% भून जाए तब आप उसमे 8-10 काजू को ऐड करके इसे भी भून लीजिएगा।
  • अब जब आपका टमाटर अच्छे से भून जाए यानि की आपके टमाटर मे थोड़ा भी पानी न रह जाए तब
  • आप इसमे थोड़ी चीनी को डालकर मिला लें। जो आपके टमाटर के खटास को बैलन्स रखेगा।
  • अब आप इसमे 3 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। पानी आप रावा के 3 गुना ही लीजिएगा। यानि यहाँ पे आपने 1 कप रावा लिया है तो आप कम से कम 3 कप पानी को ऐड कर दीजिएगा। और अच्छे से चला दीजिएगा।
  • अब जब आप इसमे पानी दाल दें तब आप इसमे पनि के साथ ही टमाटर को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए
  • आप सबसे पहले इसमे लगाने वाले 2 या 1 टमाटर को अच्छे से मोटे-मोटे काटकर इस पानी मे दाल दीजिएगा। इन सब के साथ ही इसमे थोड़ा नींबू का जूस डालकर इसे धीमी आंच पे एक उबाल आने दें।
  • अब जा आपके जूस मे एक उबाल या जाए तब आप इसमे सभी रावा को ऐड कर दीजिएगा। आप इसमे रावा को इसमे धीरे धीरे चलाते हुए ऐड कर दीजिएगा। ताकि इनमे गाँठे न या जाएँ। अब आप इसमे भुने हुए आधे ड्राई फ्रूट्स को ऐड कर दीजिएगा। अब आप ढक इसे धीमी आंच पे कुछ देर तक भून लीजिएगा।
  • अब आप इंसे बारीक कटे हुए हरे धनिया और पुदीना को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। इन्ही सब के साथ ही आप इसमे बाकी के आधे बचे हुए ड्राई फ्रूट्स को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे एक प्लेट मे अच्छे से सर्व कर दीजिएगा। जिसे आपके बच्चे और बड़े इसे तुरंत ही सफाया करने वाले हैं। इसे आप सुबह या फिर शाम के नाश्ते मे भी बना सकते हैं।

Video

Notes

  • इस उपमे मे आप चाहे तो सुखी हुई लाल मिर्च को भी ऐड कर सकते हैं।
  • इसमे लगाने वाले टमाटर को मोटे-मोटे हिस्से मे काट लीजिएगा।
  • पानी के ग्रेवी को एक ही उबाले आने पे इसमे सभी रावा को ऐड कर दीजिएगा।
  • रावा को घी के साथ हल्का ही भुने रावा मे रंग आने न दे।
  • रावा को पानी मे धीरे-धीरे डालते हुए अच्छे से चलाते रहिएगा।
  • टमाटर की खटास को बैलन्स करने के लिए इसमे 1/2 चम्मच सुगर को ऐड कर दीजिएगा।
Keyword Masala Tomato Upma, Masala Tomato Upma banane ki vidhi, Masala Tomato Upma ke fayde, Masala Tomato Upma recipe, Masala Tomato Upma Recipe in hindi