सबसे पहले डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले लीजिएगा फिर उसमे डेढ़ कप मैदा को डाल दीजिएगा। अब आप इसमे 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच अजवाइन(क्रश किया हुआ) को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा।
अब आप इसमे मयन को डाल दीजिएगा जिसके लिए आप इसमे 4 चम्मच कोई तेल या घी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से हाथों से मिला लीजिएगा। अब इसका डो बनाने के लिए आप इसमे 1/2 ग्लास पानी डालकर इसका डो बना लीजिएगा। अब इसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दीजिएगा।
कचौड़ी बनाने के लिए इसका एक स्टफिंग बना लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। इसे मीडियम आंच पे ही पकाइएगा। तेल को गरम होने पे 1/2 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हिंग को डालकर इसे कुछ सेकंड भून लीजिएगा।
फिर इसमे 1 कप चॉप किया हुआ प्याज, 2 चॉप कीया हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को मिला कर इसे 2 मिनट के लिए भून लीजिएगा।
अब आप इसमे 1 कप सत्तू को ऐड कर अच्छे से मिला दीजिएगा। उसके बाद आप इसमे कुछ मसालों 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच धनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब इस सत्तू को लाइट ब्राउन होने तक मीडियम आंच पे भून लीजिएगा।
अब इसमे बाइंडिंग के लिए थोड़ा पानी को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब आपका स्टफिंग बन कर रेडी हो चुका है। अब इसे एक बर्तन मे निकाल कर रख दीजिएगा।
अब आप इस डो के ऊपर हल्का तेल लगा कर उसे अच्छे से मसल दीजिएगा। अब आप इसे मसलने के बाद इसका लोई बना लीजिएगा। लोई बनाने के लिए आप इसे थोड़े से डो को अपने हाथों मे लेकर उसे दोनों हाथों से गोल बना लीजिएगा। ऐसे सभी डो को रेडी कर लीजिएगा।
अब आप इस लोई को दोनों अंगूठे से गोल बना कर उसमे बीच मे गहरा कर दीजिएगा। अब आप इसमे 1 चम्मच स्टफिंग को डालकर उसे अच्छे से चारों तरफ से दबा कर इसको बंद कर दीजिएगा। अब इसे हथेलियों से दबा कर थोड़ा चौड़ा और गोल बना लीजिएगा। या फिर इसे बेल कर थोड़ा गोल और चौड़ा बना लीजिएगा। ऐसे सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा।
अब जब आप सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा। तब आप इसे फ्राई कर लीजिएगा। फ्राई करने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई मे तेल को अच्छे से गरम कर लीजिएगा। अब जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप गैस के आंच को लो कर दीजिएगा।
उसके बाद आप इसमे सावधानी से कचौड़ी को डालकर धीरे-धीरे फ्राई कर लीजिएगा। इसे 2 मिनट के लिए एक साइड मे पका लीजिएगा। अब इसे पलट कर दूसरे साइड मे फ्राई कर लीजिएगा। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी कचौड़ी को फ्राई कर लीजिएगा।
अब आप इसे आलू टमाटर के चोखे के साथ सर्व के इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और टेस्टी होता है। इसे बनाने के बाद आपके बच्चे झटपट से खत्म करने वाले हैं। और सब आपके इस रेसिपी का राज पूछने वाले हैं।