Idli Burger Recipe in hindi: घर पर बनाएं बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी इडली बर्गर|

हेलो दोस्तों स्वागत है हमारी नई पोस्ट में आज की पोस्ट में, मैं आपको बताऊंगा Idli Burger Recipe in Hindi | रेस्टोरेंट स्टाइल में बनाएं इडली बर्गर रेसिपी कैसे बनाते है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। आज हम आपको यह बताएँगे की मार्केट जैसी Idli Burger banane ki vidhi और इसे बनाने हम किस-किस सामग्री का उपयोग और Idli Burger ke fayde और इसके बारें में भी detail से जानेंगे। यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है इसे बारीक कटे प्याज,और टमाटर के साथ बनाया जाता है अगर आप इस रेसिपी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करते हैं तो आप Idli Burger Recipe in Hindi बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस रेसिपी के माध्यम से आप के समय की बचत तो होगी ही साथ ही साथ आपको एक स्वस्थ और पोषक (healthy and nutritious) सब्जी भी खाने को मिलेगी।

Idli Burger का संक्षिप्त परिचय

बच्चों और बड़ों दोनों को अगर खुश करना चाहती हैं तो तैयार करें इडली से बना बर्गर। इसका इडली वाला स्वाद जहां बड़ों को पसंद आएगा। वहीं बच्चे चीज और आलू टिक्की से बने कॉम्बिनेशन को काफी पसंद करेंगे। वहीं सुबह के नाश्ते के लिए ये एक सेहतमंद और टेस्टी नाश्ता है। क्योंकि इडली को काफी सेहतमंद ही माना जाता है। 

किसी व्यंजन में थोड़ा अलग स्वाद का तड़का जोड़ दिया जाए तो एक नई रेसिपी का जन्म हो जाता है। इसी तरह फास्ट फूड के साथ किया गया हेल्दी एक्सपेरिमेंट बच्चों को खुश भी कर सकता है और स्वाद के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य भी बना रहता है। तो आज चिल्डर्न डे यानी बाल दिवस के मौके पर हम आपको फास्ट फूड के साथ की गई एक्सपेरिमेंट रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को बेहद पसंद आएगी। टिफिन हो या स्नैक्स बच्चे चाव से खाना पसंद करेंगे ‘इडली बर्गर’। 

Idli Burger खाने से क्या फायदा होता है?

1. पोषण से भरपूर: इडली बर्गर में इडली और सब्जियों का संयोजन होता है, जो प्रोटीन, विटामिन, और मिनरल्स से भरपूर होता है। इडली में चावल और दाल होते हैं, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं।

2. पाचन के लिए अच्छा: इडली में फर्मेंटेशन प्रक्रिया होती है, जो इसे पाचन के लिए आसान बनाती है। यह पेट को हल्का महसूस कराता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

3. कम कैलोरी वाला: इडली बर्गर में कम तेल का उपयोग होता है, जिससे यह कम कैलोरी वाला होता है। यह वजन घटाने या वजन प्रबंधन के लिए उपयुक्त होता है।

4. फाइबर का स्रोत: सब्जियों के उपयोग से इडली बर्गर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।

5. एनर्जी बूस्टर: इडली और आलू दोनों ही कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत हैं, जो ऊर्जा प्रदान करते हैं। यह नाश्ता आपको दिनभर के काम के लिए ऊर्जा प्रदान करता है।

6. हेल्दी स्नैक: इडली बर्गर एक हेल्दी स्नैक विकल्प है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए उपयुक्त है। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या शाम के नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।

7. ग्लूटेन-फ्री: इडली बर्गर में इडली का उपयोग होता है, जो ग्लूटेन-फ्री होती है। इसलिए, यह उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो ग्लूटेन असहिष्णु होते हैं।

8. हृदय स्वास्थ्य: कम तेल और फाइबर युक्त इडली बर्गर हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। इसमें कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

9. इम्यूनिटी बूस्ट: इडली और सब्जियों में विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं।

10. वजन प्रबंधन: इडली बर्गर खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। यह वजन प्रबंधन में मदद करता है।

11. विविधता और स्वाद: इडली बर्गर का स्वाद बदलने के लिए आप विभिन्न सब्जियों और मसालों का उपयोग कर सकते हैं। यह एक ही डिश में विभिन्न स्वाद प्रदान करता है।

उपकरण चेकलिस्ट | Equipment Checklist

ProductProduct ReviewsCheck Price
Pigeon Stainless Steel Kitchen Knives Set of 34/5Buy Now Amazon
Prestige Non-Stick Omega Deluxe Granite Fry Pan4/5Buy Now Amazon
Wooden Utensils Non Stick Spatula Set4.7/5Buy Now Amazon
Pigeon by Stovekraft Kitchen Tools4.2/5Buy Now Amazon
Washer Bowl for Rice Vegetable & Fruits4/5Buy Now Amazon
URBAN CHEF Microwave safe Bowl4/5Buy Now Amazon
List of equipment of recipes (hubrecipes)
Affiliate Disclosure: This post contains Amazon affiliate links, i.e., when you buy any product using the links below, we get commissions. but it doesn’t cost you anything extra. If you do purchase any product using the given links, we thank you in advance!
Idli-Burger-Recipe

Idli Burger Recipe in hindi: घर पर बनाएं बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी इडली बर्गर|

Dhruti Lunagariya
घर में अगर साफ-सुथरे तरीके से कुछ बनाने का मन है। जिसमे बाहर की चीजों का इस्तेमाल कम से कम किया गया हो तो इस बार इडली वाला बर्गर ट्राई कर सकती हैं। वहीं ये नाश्ता उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो कुछ नया खाने की डिमांड करते हैं और हर वक्त टेस्टी और चटपटा खाना चाहते हैं। ऐसे में इडली वाला बर्गर इन सारी क्रेविंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। जानें कैसे तैयार करें इडली वाला बर्गर। यह सिर्फ बर्गर नहीं है बल्कि इसे साउथ इंडियन ट्विस्ट दिया गया है। इसमें लगने वाली पैटी को चावल इडली से तैयार किया गया है और टैंगी चटनी इसके स्वाद को और भी बढ़ा देती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है, सिर्फ इसे मात्र 30 मिनट में तैयार किया जा सकता है|
Prep Time 15 minutes
Cook Time 15 minutes
Calories 360 kcal

Ingredients
  

सामग्री:

  • 1 कप सूजी रावा
  • 1/2 कप दही
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • 1/2 चम्मच नमक

स्टफिंग के लिए:

  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच सरसों के बीज
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 मीडियम साइज़ गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 मीडियम साइज़ शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 2 उबले और मैश किए हुए आलू
  • 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच चाट मसाला
  • 1/2 चम्मच लहसुन पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती
  • 2 चम्मच तेल
  • 1/2 चम्मच सरसों के दाने

Instructions
 

इडली बर्गर बनाने की विधि:

  • इस अमेजिंग स्नैक्स को बनाने के लिए आप सबसे पहले इसके बैटर को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए
  • आप सबसे पहले एक बड़े कटोरे मे 1 कप सूजी या रावा को लेकर उसमे 1/2 कप दही को डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इसमे थोड़ा-थोड़ा करके पानी को डालिएगा और इसका एक अच्छा स पतला बैटर बना लीजिएगा।
  • सूजी मे आप एक साथ ही मे पानी न डालें। क्योंकि सूजी पानी बहुत अधिक सोखता है। इसलिए आप इसमे 1/2 चम्मच नमक के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी को डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। आप इसका पतला बैटर बना कर इसे 20 मिनट के लिए रेस्ट पे रख दीजिएगा। ताकि यह अच्छे से सेट हो जाएँ।
  • अब आप एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच तेल व 1/2 चम्मच सरसों के बीज, 1/2 चम्मच जीरा को डालकर इसे अच्छा स 20 से 30 सेकंड के लिए भून लीजिएगा। अब आप इसमे 1 बारीक कटा हुआ प्याज और 2 हरी मिर्च काटकर इसे अच्छी तरह से पका लीजिएगा। अब आप इसमे बारीक कटा हुआ एक मीडियम साइज़ का गाजर व शिमला मिर्च को डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। और अच्छे से पका लीजिएगा।
  • अब जब आपकी सब्जी सभी अच्छे तरह से पक जाए तब आप इसमे बइंडिंग के लिए आलू को ऐड कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले 2 आलू को छीलकर अच्छे से उबाल कर फिर मैश करके सब्जी मे डाल दीजिएगा। अब आप इसे सब्जी के साथ अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। अब आप इसमे थोड़ा नमक, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 गरम मसाला, 1/2 चम्मच चाट मसाला, 1/2 लहसुन का पेस्ट, को डालकर इसे अच्छे से मिला लें। ताकि इसमे एक अच्छा फ्लेवर उठ कर आ जाएं। उसके बाद आप इसमे बारीक कटा हुआ धनिया पत्ती को ऐड कर दीजिएगा। अब आपकी स्टफिंग बनकर अच्छे से रेडी हो चुका है।
  • अब जब आपकी स्टफिंग अच्छे से रेडी हो जाए। तब आप इडली को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले सूजी और दही के बैटर को अच्छे से मिक्स कर लीजिएगा। अब आप छोटी-छोटी कटोरी को लेकर उसमे तेल को अच्छे से चारों तरफ लगा दीजिएगा। उसके बाद आप उसमे थोड़ा-थोड़ा बैटर (कटोरी के 1/3 हिस्सा) को डाल दीजिएगा।
  • अब आप इसे स्टीम करने के लिए एक कढ़ाई मे पानी को अच्छे से उबाल कर उसमे स्टील का स्टैंड रख कर उसके ऊपर इन सभी कटोरे को रख दीजिएगा। और इसे ढक कर कम से कम 10 मिनट के लिए स्टीम कर लीजिएगा। उसके बाद आप इसे ठंडा होने के बाद सभी इडली को कटोरे मे से निकाल लीजिएगा। अब आपका सूजी का इडली बनकर अच्छे से रेडी हो गया है।
  • अब जब आपका सभी इडली बनकर रेडी हो जाए। तब आप इसमे आलू को स्टफिंग को ऐड कर दीजिएगा। जिसके लिए आप
  • सबसे पहले सभी इडली को बीच मे से कट करके इसे 2 भाग मे अच्छे रेडी कर लीजिएगा। अब आप इसमे 1 चम्मच आलू के स्टफिंग को भर लें। ऐसे ही सभी इडली कट कर इसमे आलू के स्टफिंग को भर कर रेडी कर लीजिएगा।
  • अब आप इस सभी इडली के बर्गर को पका लीजिएगा। इसे पकाने के लिए आप
  • सबसे पहले एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लें। अब आप इसमे 1/2 चम्मच सरसों के दाने को डालकर अच्छे से 20-30 सेकंड के लिए पका लीजिएगा। अब आप इसमे इडली को रखकर हाथों से दबाते हुए दोनों तरफ से अच्छे स ब्राउन होने तक पका लीजिएगा।
  • अब आपका सभी इडली का बर्गर यानि आलू और सूजी का चटपटा स्नैक्स बनकर रेडी हो चुका है। अब आप इसे टोमॅटो केचप, या फिर लाल चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। जिसे आपके बच्चे युही झटपट से खत्म करने वाले हैं। इस स्नैक्स को आप सुबह या शाम के नाश्ते मे दे सकते हैं। या फिर आप इसे लंच बॉक्स मे भी दे सकते हैं। आपको बता दूँ की यह खाने मे बहुत ही टेस्टी लगता है जिसे खाने के बाद इसे और भी खाने का मन भी करता है।

Video

Notes

  • बैटर को बनाते समय सूजी मे सभी पानी को एक साथ मत डालें। उसे धीरे-धीरे करके ही डालिएगा।
  • बैटर को 20 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।
  • आप इसके स्टफिंग को बनाने के लिए आप इसमे लगाने वाली सभी सब्जियों की मात्रा को कम ज्यादा कर सकते हैं।
  • प्याज को केवल सॉफ्ट होने तक ही फ्राई करिएगा।
  • स्टफिंग के बइंडिंग के लिए इसमे 2 उबले हुए आलू को ऐड कर दीजिएगा।
  • इडली को बनाने के लिए आप कटोरी या फिर आप इडली के बर्तन को भी ले सकते हैं।
  • अब आप इडली को गरम पानी मे कम से कम 20 मिनट के लिए स्टीम कर लें।
  • आप इसमे स्टफिंग को भरकर अच्छे से हाथों से दबाते हुए दोनों तरफ से पका लीजिएगा।
 
 

FAQ

Idli Burger को हेल्दी कैसे बनाया जा सकता है?

इडली बर्गर को हेल्दी बनाने के लिए बेकिंग का इस्तेमाल करें। पैटी को तेल में तलने के बजाय बेक करें या बहुत कम तेल में तवे पर पकाएं। साथ ही, पैटी में ज्यादा सब्जियाँ और हरी पत्तेदार सब्जियाँ मिलाएं।

क्या Idli Burger को पहले से तैयार किया जा सकता है?

आप पैटी को पहले से तैयार करके फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं और जब भी बर्गर बनाना हो, तब इडली और बाकी सामग्री के साथ असेंबल कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी।

Idli Burger को किन-किन चटनियों के साथ परोसा जा सकता है?

इडली बर्गर को हरी चटनी, टमाटर सॉस, इमली की चटनी, या किसी भी मनपसंद चटनी के साथ परोसा जा सकता है।

Idli Burger का स्वाद बढ़ाने के लिए कौन से मसाले डाल सकते हैं?

आप इडली बर्गर का स्वाद बढ़ाने के लिए गरम मसाला, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, और ताजे धनिया पत्ते का उपयोग कर सकते हैं।

क्या Idli Burger को पार्टी स्नैक के रूप में परोसा जा सकता है?

हां, इडली बर्गर एक बेहतरीन पार्टी स्नैक है। यह स्वादिष्ट और हेल्दी होता है, और मेहमानों को भी पसंद आएगा।

Spread the love

Hello friends, my name is Dhruti Lunagariya. I am the author and founder of Through the website Hubrecipes and this website I will share all the information related to the best way to make recipes in limited time and less effort.

Leave a Comment

Recipe Rating