Sattu Kachori Recipe in hindi | घर पर बनाएं सत्तू की कचौड़ी

हेलो दोस्तों स्वागत है हमारी नई पोस्ट में आज की पोस्ट में, मैं आपको बताऊंगा सत्तू की कचौड़ी रेसिपी | Sattu Kachori Recipe in hindi कैसे बनाते है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। यह खाने में भी बहुत स्वादिष्ट है। आज हम आपको यह बताएँगे की मार्केट जैसी Sattu Kachori banane ki vidhi और इसे बनाने हम किस-किस सामग्री का उपयोग और Sattu Kachori ke fayde और इसके बारें में भी detail से जानेंगे। यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है इसे बारीक कटे प्याज,और टमाटर के साथ बनाया जाता है अगर आप इस रेसिपी को स्टेप बाई स्टेप फॉलो करते हैं तो आप Sattu Kachori Recipe in Hindi बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं। इस रेसिपी के माध्यम से आप के समय की बचत तो होगी ही साथ ही साथ आपको एक स्वस्थ और पोषक (healthy and nutritious) सब्जी भी खाने को मिलेगी।

Table of Contents

Sattu Kachori का संक्षिप्त परिचय

सत्तू की कचौड़ी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जो विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बहुत लोकप्रिय है। सत्तू की कचौड़ी का मुख्य आकर्षण इसका भरावन होता है, जिसे भुने हुए चने के आटे (सत्तू) से तैयार किया जाता है। सत्तू में मसाले, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नींबू का रस मिलाकर भरावन तैयार किया जाता है। फिर इसे गेहूं के आटे की लोइयों में भरकर तला जाता है। सत्तू की कचौड़ी का स्वाद अद्वितीय होता है और इसे दही, चटनी या आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। यह नाश्ते या खाने के लिए एक आदर्श व्यंजन है, जो अपने पौष्टिक और स्वादिष्ट गुणों के कारण लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता है।

क्या आप सीखना चाहते हैं कि अपने घर पर सबसे उत्तम और टेस्टी Sattu Kachori Kaise Banate Hai? इसे तैयार करने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है। Sattu Kachori banane ki vidhi  जैसे कि इडली, सांभरपोहाDhokla और उपमा, आलू पालक की सब्जी ,शाही पनीरमिक्स वेज सब्जी  , टमाटर की चटनी , मक्की के आटे का ढोकला , आलू कबाब , जीरा राइस , सूजी सैंडविच ढोकला जो उत्तर भारत में सबसे प्रसिद्ध हैं, हमारे पास नाश्ता की Easy Sattu Kachori Recipe  एक और डिश है। चलिए बिना समय गवाए शुरू करते हैं यह रेसिपी।

Kachori khane ke fayde

सत्तू की कचौड़ी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। यहाँ सत्तू की कचौड़ी के कुछ प्रमुख फायदे दिए गए हैं:

1. ऊर्जा का अच्छा स्रोत:

सत्तू में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का संतुलित मिश्रण होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें शारीरिक श्रम करना पड़ता है।

2. पाचन में सहायक:

सत्तू फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

3. पोषण से भरपूर:

सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और कई अन्य महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज होते हैं, जो शरीर के संपूर्ण विकास और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं।

4. शरीर को ठंडक प्रदान करता है:

गर्मियों में सत्तू का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है।

5. मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद:

सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए एक आदर्श भोजन विकल्प है। यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

6. वजन नियंत्रित करने में सहायक:

सत्तू की कचौड़ी खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।

7. मांसपेशियों के विकास में सहायक:

सत्तू में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो मांसपेशियों के विकास और मरम्मत के लिए आवश्यक है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो व्यायाम करते हैं या शरीर सौष्ठव करते हैं।

8. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी:

सत्तू में मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखते हैं।

9. हड्डियों को मजबूत बनाना:

सत्तू में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।

10. डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार:

सत्तू शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है।

उपकरण चेकलिस्ट | Equipment Checklist

ProductProduct ReviewsCheck Price
Pigeon Stainless Steel Kitchen Knives Set of 34/5Buy Now Amazon
Prestige Non-Stick Omega Deluxe Granite Fry Pan4/5Buy Now Amazon
Wooden Utensils Non Stick Spatula Set4.7/5Buy Now Amazon
Pigeon by Stovekraft Kitchen Tools4.2/5Buy Now Amazon
Washer Bowl for Rice Vegetable & Fruits4/5Buy Now Amazon
URBAN CHEF Microwave safe Bowl4/5Buy Now Amazon
List of equipment of recipes (hubrecipes)
Affiliate Disclosure: This post contains Amazon affiliate links, i.e., when you buy any product using the links below, we get commissions. but it doesn’t cost you anything extra. If you do purchase any product using the given links, we thank you in advance!
Sattu-Kachori-Recipe

Sattu Kachori banane ki vidhi | सत्तू की कचौड़ी रेसिपी

Dhruti Lunagariya
पूर्वांचल की खास डिश से प्रेरित आज हम बनाने जा रहे हैं सत्तू की कचौड़ी.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये बाकी कचौड़ियों से जल्दी भी बन जाती है.  ये बहुत ही खस्ता और कुरकुरी बनकर तैयार होगी.  इसे बनाने के लिए सामग्री आपकी रसोइ में ही मौजूद हैं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ सत्तू की कचौड़ी बनाएं|सत्तू की कचौरी (Sattu Ki Kachouri) बनाना बड़ा ही आसान है और समय भी कम ही लगता है. आजकल सत्तू लगभग सभी शहरों में किराने की दुकानों में तैयार मिल जाता है. खासियत इन सत्तू की कचौरियों (Kachori- stuffed with Sattu)  को 4-5 दिन तक रख कर खा सकते हैं|
Prep Time 10 minutes
Cook Time 20 minutes
Total Time 30 minutes
Course Breakfast
Cuisine Indian
Servings 4 people
Calories 210 kcal

Ingredients
  

सत्तू की कचौड़ी बनाने के लिए आवश्यक सामग्रियाँ:

  • मैदा – 1.5 कप
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • अजवाइन क्रश किया हुआ – 1/2 चम्मच
  • तेल या घी – 4 चम्मच
  • पानी – 1/2 ग्लास
  • तेल – 2 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हिंग – 1/4 चम्मच
  • प्याज चॉप किया हुआ – 1 कप
  • हरी मिर्च चॉप की हुई – 2
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • सत्तू – 1 कप
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • पानी बाइंडिंग के लिए – आवश्यकतानुसार

Instructions
 

सत्तू की कचौड़ी(Sattu Kachori Recipe)बनाने की विधि:

  • सबसे पहले डो को रेडी कर लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक बड़ा कटोरा ले लीजिएगा फिर उसमे डेढ़ कप मैदा को डाल दीजिएगा। अब आप इसमे 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच अजवाइन(क्रश किया हुआ) को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा।
  • अब आप इसमे मयन को डाल दीजिएगा जिसके लिए आप इसमे 4 चम्मच कोई तेल या घी को ऐड कर दीजिएगा। अब आप इसे अच्छे से हाथों से मिला लीजिएगा। अब इसका डो बनाने के लिए आप इसमे 1/2 ग्लास पानी डालकर इसका डो बना लीजिएगा। अब इसे ढक कर 10-15 मिनट के लिए इसे सेट होने के लिए छोड़ दीजिएगा।
  • कचौड़ी बनाने के लिए इसका एक स्टफिंग बना लीजिएगा। जिसके लिए आप सबसे पहले एक पैन को गरम कर उसमे 2 चम्मच तेल को डालकर अच्छे से गरम कर लीजिएगा। इसे मीडियम आंच पे ही पकाइएगा। तेल को गरम होने पे 1/2 चम्मच जीरा, 1/4 चम्मच हिंग को डालकर इसे कुछ सेकंड भून लीजिएगा।
  • फिर इसमे 1 कप चॉप किया हुआ प्याज, 2 चॉप कीया हरी मिर्च, 1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट को मिला कर इसे 2 मिनट के लिए भून लीजिएगा।
  • अब आप इसमे 1 कप सत्तू को ऐड कर अच्छे से मिला दीजिएगा। उसके बाद आप इसमे कुछ मसालों 1/2 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच धनिया पाउडर को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब इस सत्तू को लाइट ब्राउन होने तक मीडियम आंच पे भून लीजिएगा।
  • अब इसमे बाइंडिंग के लिए थोड़ा पानी को डालकर अच्छे से मिला दीजिएगा। अब आपका स्टफिंग बन कर रेडी हो चुका है। अब इसे एक बर्तन मे निकाल कर रख दीजिएगा।
  • अब आप इस डो के ऊपर हल्का तेल लगा कर उसे अच्छे से मसल दीजिएगा। अब आप इसे मसलने के बाद इसका लोई बना लीजिएगा। लोई बनाने के लिए आप इसे थोड़े से डो को अपने हाथों मे लेकर उसे दोनों हाथों से गोल बना लीजिएगा। ऐसे सभी डो को रेडी कर लीजिएगा।
  • अब आप इस लोई को दोनों अंगूठे से गोल बना कर उसमे बीच मे गहरा कर दीजिएगा। अब आप इसमे 1 चम्मच स्टफिंग को डालकर उसे अच्छे से चारों तरफ से दबा कर इसको बंद कर दीजिएगा। अब इसे हथेलियों से दबा कर थोड़ा चौड़ा और गोल बना लीजिएगा। या फिर इसे बेल कर थोड़ा गोल और चौड़ा बना लीजिएगा। ऐसे सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा।
  • अब जब आप सभी कचोड़ी को बना लीजिएगा। तब आप इसे फ्राई कर लीजिएगा। फ्राई करने के लिए आप सबसे पहले कढ़ाई मे तेल को अच्छे से गरम कर लीजिएगा। अब जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तब आप गैस के आंच को लो कर दीजिएगा।
  • उसके बाद आप इसमे सावधानी से कचौड़ी को डालकर धीरे-धीरे फ्राई कर लीजिएगा। इसे 2 मिनट के लिए एक साइड मे पका लीजिएगा। अब इसे पलट कर दूसरे साइड मे फ्राई कर लीजिएगा। इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिएगा। ऐसे ही सभी कचौड़ी को फ्राई कर लीजिएगा।
  • अब आप इसे आलू टमाटर के चोखे के साथ सर्व के इन्जॉय कर सकते हैं। जो खाने मे बेहद ही स्वादिस्त और टेस्टी होता है। इसे बनाने के बाद आपके बच्चे झटपट से खत्म करने वाले हैं। और सब आपके इस रेसिपी का राज पूछने वाले हैं।

Video

Notes

  • सत्तू का मिश्रण सही गीला होना चाहिए। अगर यह बहुत सूखा होगा, तो कचौड़ी बनाते समय टूट सकती है। यदि यह बहुत गीला होगा, तो कचौड़ी भरने में मुश्किल होगी।
  • आटा नरम और लचीला होना चाहिए, ताकि कचौड़ी आसानी से बेल सकें और तलते समय फूटे नहीं।
  • कचौड़ी को मध्यम आंच पर तलें ताकि यह अंदर से भी अच्छी तरह पक जाए। बहुत तेज आंच पर तलने से यह बाहर से जल सकती है और अंदर से कच्ची रह सकती है।
  • भरावन को लोई के बीच में रखें और किनारों को अच्छी तरह से बंद करें ताकि तलते समय भरावन बाहर न निकले।
  • आटे में मिलाने के लिए पर्याप्त तेल का उपयोग करें, जिससे कचौड़ी का आटा मुलायम और फूला हुआ बने।
Keyword sattu kachori recipe in hindi, sattu ki kachori, sattu ki kachori banane ki vidhi, sattu ki kachori kaise banaye, sattu ki kachori recipe, sattu ki kachori recipe in hindi

FAQ

Sattu Kachori को फटने से कैसे बचाएं?

आटे को नरम और लचीला गूंथें।
भरावन को लोई के बीच में सही से रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद करें।
कचौड़ी को बेलते समय हल्का दबाव डालें ताकि यह फटे नहीं।

Sattu Kachori का भरावन सूखा क्यों हो जाता है?

भरावन में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाना जरूरी है।
अगर भरावन सूखा हो तो थोड़ा और पानी मिलाएं, ताकि यह लड्डू की तरह बांधने लायक हो जाए।

Sattu Kachori का भरावन बाहर क्यों निकल जाता है?

लोई को सही से बंद नहीं किया गया हो या भरावन बहुत ज्यादा हो।
भरावन को बीच में रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद करें।

क्या Sattu Kachori को पहले से तैयार किया जा सकता है?

हां, आप कचौड़ी की लोइयां बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं।
तलने से पहले 30 मिनट के लिए उन्हें बाहर निकालकर सामान्य तापमान पर आने दें।

Sattu Kachori के साथ क्या परोस सकते हैं?

दही, हरी चटनी, मीठी चटनी, या आलू की सब्जी के साथ परोस सकते हैं।
इसे चाय के साथ नाश्ते के रूप में भी परोस सकते हैं।

Spread the love

Hello friends, my name is Dhruti Lunagariya. I am the author and founder of Through the website Hubrecipes and this website I will share all the information related to the best way to make recipes in limited time and less effort.

Leave a Comment

Recipe Rating